Type Here to Get Search Results !

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में लिया निर्णय

 जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में लिया निर्णय




राहुल पाटिल की रिपोर्ट 

बैतूल। आगामी होली,  रंग पंचमी, डोल ग्यारस एवं शबे बरात जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस कंट्रोल रूम बैतूल में सभी वर्ग के  जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के सभी महत्वपूर्ण अधिकारी की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।  बैठक में डीजे पर पूरी तरह पाबंदी लगाने और ढाबों के बंद करने का समय तय करने का निर्णय लिया गया।त्योहारों को शान्ति पूर्वक मनाने के लिए और बोर्ड परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए डीजे को पूर्णता प्रतिबंधित किया गया है। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संबंध में कोलाहल अधिनियम एवं सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करते हुए अनुमति प्राप्त कर बजाए जा सकते हैं किंतु डीजे पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा।


रात 10 बजे तक ही संचालित हो सकेंगे ढाबे


होली पर  ढाबों को रात 10 बजे के बाद पूर्णता बंद रखने का निर्णय लिया गया। समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि होली के दिन तेज गति से वाहन चलाने के कारण दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है । बाहर ढाबे खुले होने से लोग बाहर देर रात खाना खाने निकलते हैं। इसी को दृष्टिगत रखते हुए पूर्णता बंद रहेंगे। होली की लकड़ी की व्यवस्था हेतु वन विभाग से समन्वय स्थापित कर लकड़ी प्राप्त करने का निर्णय लिया गया।


पानी की सप्लाई हेतु नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा विशेष ध्यान रखा जाएगा। शराब पीकर या अन्य किस भी प्रकार का नशा करके वाहन चलाना पूर्णता प्रतिबंधित रहेगा। शहर के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस व्यवस्था लगाई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad