प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति के खिलाफ मुलताई में कांग्रेसियों ने सौपा ज्ञापन।
आज मुलताई ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताते हुए ज्ञापन सौंपा गया। मुलताई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोरसिंह परिहार, प्रभातपट्टन ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. विजय देशमुख, सभापति सुरेश पौनीकर, विधायक प्रतिनिधि नितेश साहू, शेख जाकिर, गुलशन सेलकरी, आशीष सोनी, निलेश साबले सहित अन्य कांग्रेसियों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सुधीर जैन को सौपा गया। ज्ञापन में बताया हिडनवर्ग की हालिया रिपोर्ट ने प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार की अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति की पोल खोल दी है। गहरे आर्थिक संकट के दौर में पीएम मोदी देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढाचें को अडानी समूह को बेचा जाकर देश की विदेश नीति को झुकाया जा रहा है। एसबीआई और एलआईसी जैसे सार्वजनिक संस्थानों को निवेश करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। केंद्र सरकार की इस नीति का कांग्रेस विरोध करती है।
