बोरदेही शक्ति केंद्र में बूथ प्रबंधन प्रभारी की उपस्थिति में कार्यशाला विस्तारको की बैठक हुई संपन्न
बोरदेही- भाजपा ग्रामीण मंडल आमला के शक्ति केंद्र बोरदेही के मंगल भवन में में सभी विस्तारको की बैठक हुई संपन्न बैठक में सर्व प्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया| इसके तत्पश्चात मंडल बुथ प्रभारी वर्षा गढेकर ने भाजपा के संगठन से जुड़ी बातो पर चर्चा की बताया गया कि बूथ सशक्तिकरण का महत्व एवं चुनाव में बूथ टोली की भूमिका एवं करणीय कार्य पर सभी विस्तारको को जानकारी दी| पीपीटी प्रजेंटेशन द्वारा संगठन एप में डेटा अपलोड करने की जानकारी वाटशप ग्रुप निमार्ण एवं मन की बात की अपलोडिंग एवं आईटी से संबंधित चर्चा की साथ ही बताया कि अल्पकालीन विस्तारक एवं शक्ति केंद्र टोली के करणीय कार्य पर चर्चा एवं प्रारूप की हार्ड कापी का वितरण किया गया एवं मन की बात कार्यक्रम से संबंधित सभी पदाधिकारियों को जानकारी दी गई| इस कार्यक्रम में यशवंत यादव मंडल अध्यक्ष बूथ प्रबंधन मंडल प्रभारी वर्षा गढेकर प्रेम नारायण मालवीय उपाध्याय सतीश साहु कोषाध्यक्ष महेश मर्सकोले महामंत्री भवानी सूर्यवंशी लतित सूर्यवंशी भररू पटेल प्रमोद सोनी दिलिप यदुवंशी पवन साहु बद्री यदुवंशी सूर्यप्रकाश शेटे सोशलमीडिया प्रभारी एवं मंडल सह प्रभारी सहित प्रमुख भाजपा के समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित रहे|
