छिंदवाड़ा के जवान का बिहार में निधन, नगालैंड चुनाव ड्यूटी से लौटने पर आया अटैक
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में रहने वाले रेलवे पुलिस के जवान का बिहार में निधन हो गया। उसकी ड्यूटी नगालैंड में चुनावों के लिए लगी थी। लौटने पर अटैक आया और मौत हो गई। ग्राम के सरपंच वेद सिसोदिया के मुताबिक गोविंद कुमार बनवारी बिहार के कटिहार जिले आपीएसएफ में जवान थे। यहीं उनकी तैनाती थी। यहां से वह नागालैंड में चुनाव कराने के लिए पहुंचे थे। वहां से लौटते समय वह पुलिस वैन में ही सो गए थे। बाद में उठ नहीं पाए। अन्य साथी जवान उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना परिजनों को दे दी गई है। विशेष वाहन से उनका शव सोमवार रात को उनके गृह ग्राम पहुंच जाएगा, जहां उनकी अंत्येष्टि होगीगोविंद बनवारी रेलवे में तैनात थे। वे काफी मिलनसार थे। उनके निधन की खबर लगते ही पूरे गांव में शोक की लहर दिखी। उनके घर में उनकी पत्नी और दो बच्चियां हैं। अचानक हुए निधन की खबर से वे सभी सदमे में हैं। मंगलवार दोपहर को बनवारी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। गोविंद बनवारी रेलवे में तैनात थे। वे काफी मिलनसार थे। उनके निधन की खबर लगते ही पूरे गांव में शोक की लहर दिखी। उनके घर में उनकी पत्नी और दो बच्चियां हैं। अचानक हुए निधन की खबर से वे सभी सदमे में हैं। मंगलवार दोपहर को बनवारी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।
