Type Here to Get Search Results !

आनंद बौद्ध विहार मुलताई में यशोधरा महिला मंडल ने मनाई सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि एवं विश्व महिला दिवस

 आनंद बौद्ध विहार मुलताई में यशोधरा महिला मंडल ने मनाई सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि एवं विश्व महिला दिवस



खबर मुलताई से। मुलताई नगर के ताप्ती तट पर स्थित आनंद बौद्ध विहार में आज दिन शनिवार 11 मार्च को यशोधरा महिला मंडल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिला मंडल द्वारा सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि और विश्व महिला दिवस मनाया गया। उन्होंने बताया कि 8 मार्च को विश्व महिला दिवस मनाया जाता है लेकिन इस बार 8 मार्च को होली होने के कारण एवं कल माता सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि थी लेकिन उन्होंने आज इस कार्यक्रम का संयुक्त रूप से आयोजन किया। आज सयाजीराव गायकवाड़ की जयंती पर उन्हें भी कार्यक्रम में याद किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में यशोधरा महिला मंडल की महिलाएं उपस्थित रही। सभी ने बारी बारी से सावित्रीबाई फुले सयाजीराव गायकवाड़ और विश्व महिला दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए एवं भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन किया और शपथ ली। इस अवसर पर मुख्य रूप से संगीता खातरकर कंचन अतुलकर दीपा अतुलकर तारा लोखंडे ज्योति भूमरकर वंदना बोड़खे आदि यशोधरा महिला मंडल की महिलाएं उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad