बाबा खाटू श्याम की विशाल निशान यात्रा के साथ मुलताई में फागुन महोत्सव की हुई शुरुआत।
अविनाश तायवाड़े की रिपोर्ट
Multai falgun mahotsav 2023। नगर में आज से फागुन महोत्सव की शुरुआत हुई है। एकादशी के अवसर पर आज नगर के दोनों श्याम मंदिर से विशाल निशान यात्रा निकाली गई। पहली निशान यात्रा ताप्ती मंदिर से निकली,वही दूसरी निशान यात्रा राम मंदिर से निकाली गई है। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और लोगों ने अपने हाथों में निशान उठाए थे। नाचते गाते
हुए श्रद्धालु मासोद रोड स्थित श्याम हवेली श्याम मंदिर एवं सोनौली में स्थित श्याम मंदिर पहुंचे एवं निशान अर्पित किए दोनों श्याम मंदिरों में आज से फागुन महोत्सव की शुरुआत हो रही है। सोनाली मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन ओमकार ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए आज विशाल भजन संध्या का आयोजन भी किया गया है।जिसमें देश के जाने माने कलाकार आकर अपनी प्रस्तुति देंगे। वही फागुन महोत्सव के दौरान फूलों की होली खेली जाएगी। इधर श्याम हवेली में भी विशाल भजन संध्या आयोजित हो रही है एवं फागुन महोत्सव को देखते हुए रोजाना कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। होली तक फागुन महोत्सव के दौरान दोनों मंदिरों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
जमकर खेला रंग गुलाल...
निशान यात्रा में श्रद्धालुओ ने जमकर रंग -गुलाल खेला। फागुन महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है एवं श्याम भक्तों की होली आज से शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि रंग गुलाल उड़ाकर खुशियां मनाई जा रही है एवं आज बाबा का विशेष शृंगार किया जाएगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई है।

