ग्राम दुनावा में 27 फरवरी को संपन्न होगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम।
Subscribe करें हमारे यूट्यूब चैनल हमदर्द न्यूज़ को।
खबर मुलताई से। मुलताई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुलताई जनपद पंचायत द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 27 फरवरी 2023 दिन सोमवार को ग्राम दुनावा के हाई स्कूल प्रांगण में किया गया है, जो कि सुबह 11:00 बजे से होगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बैतूल सांसद डीडी उईके, विशेष अतिथि के रूप में मुलताई विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, जनपद पंचायत अध्यक्ष मुलताई नान्ही बाई डहारे, मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष नीतू सिंह परमार, जिला पंचायत सदस्य कंचन कास्लेकर, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष शिवकुमार माहोरे एवं समस्त जनपद सदस्य व पार्षद गण उपस्थित रहेंगे। समस्त अतिथि गणों की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न होगा।
